उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

डीएम व एसपी के हाथों ज़रूरतमन्दों को मिली कम्बल की सौगात

जन एक्सप्रेस/बहराइच: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह व अपर जिलाधिकारी अमित कुमार के साथ कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में पहुंचे दिव्यांगजन, निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद गरीब बुजुर्गों को 50 कंबलों का वितरण किया।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। जिला प्रशासन द्वारा लगातार ऐसे लोगों को चिन्हित कर राहत पहुंचाई जा रही है। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button