कानपुर

गंगा बैराज में अवैध तरीके से मछली पकडऩे वाले तीन गिरफ्तार

Listen to this article

 

जन एक्सप्रेस संवाददाता
कानपुर नगर। गंगा बैराज में अवैध तरीके से मछली पकडऩे वाले तीन लोगों को कई किलों मछली वा जाल के साथ धर दबोचा। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताक्ष कर फरार अन्य साथियों की तलाश में जुटी हैं।
कोहना पुलिस ने शनिवार को सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर गंगा बैराज में अवैध तरीके से मछली पकडऩे वाले तीन शातिरों को करीब 95 किलों मछली और मछली पकडऩे वाले 6 जाल वा दो नावो को मौके से बरामद कर लिया पुलिस पूछताक्ष में शातिरों ने अपना नाम रिषभ निवासी मछवानगर थाना कोहना, दीपक निवासी मछवानगर कोहना वा अमरजीत मछवानगर कोहना बताया शातिरों ने पुलिस को बताया कि शातिर कई सालों से गंगा बैराज में अवैध तरीके से मछली पकडऩे का कारोबार कर रहें हैं।शनिवार को भी दोपहर को वह नाव से जाल द्वारा मछली पकडऩे के लिये आये थे। वहीं कोहना थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि बीते कई दिनों से गंगा बैराज पर अवैध तरीके से मछली पकडऩे की सूचना मिल रहीं थीं। शनिवार को दोपहर में मुखबिर खास द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि कई युवक नाव से गंगाबैराज में मछली पकड़ रहें हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर तीन शातिरो को करीब 95 किलों मछली व 6 जाल दो नावों को भी मौके से बरामद कर लिया गया।पकड़ी गई मछलियों को गंगा बैराज में छोड़ दिया गया हैं पुलिस पकड़े गए आरोपियों से फरार अन्य साथियों के बारे में पूछताक्ष कर अन्य साथियों की तलाश में जुटी हैं जल्द ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button