देश

सुख शांति, समृद्धि के लिए श्री आदि गणेश मंदिर में दो दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ हुआ शुरू

बीकानेर । दाऊजी रोड स्थित श्रीआदि गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर दो दिवसीय पंचकुण्डीय महायज्ञ विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुरू हो गया। विश्व कल्याणार्थ व राज्य में सुख शांति, समृद्धि के लिए किए जा रहे इस पंचकुण्डीय महायज्ञ में पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी जा रही है।

आयोजन से जुड़े मदनगोपाल व्यास ने बताया कि प्रात: 8 बजे प्रारंभ हुए यज्ञ में यजमान नंदन जोशी, मुकुल व्यास, मदन पुरोहित, मनोज श्रीमाली, हरि शंकर श्रीमाली ने सपत्नीक आहूतियां दीं। दिनभर चले इस महायज्ञ में 1008 मंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी गई। व्यास ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन प्रात: 4 बजे गजानंद के दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केशर, मानसरोवर से लाए जल से अभिषेक किया जायेगा। अभिषेक पं. विजय श्रीमाली, सुनील व्यास व जितेन्द्र श्रीमाली मंत्रोंच्चारण के साथ संपन्न करायेंगे। इसके बाद विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जायेगी। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती की जायेगी, जिसमें गणपति के 3101 किलो का प्रसाद व 1151 किलो के फलों का भोग लगाया जायेगा। इसके बाद यज्ञ की पूर्णाहूति में श्रद्धालु आहूतियां देंगे। सायंंकाल जागरण का आयोजन होगा। इसमें राजेन्द्र व्यास, अशोक बांठिया, मनोज बिस्सा, सोमदत पुरोहित, रामसा व्यास,कैलाश पारीक सहित अनेक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।उन्होंने बताया कि मंदिर को विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है। भक्त मंडल के खेमचंद सोनी,गोपाल रंगा, किशन व्यास, दीपक पारीक, श्याम सुंदर, राजेश स्वामी, नितेश बिन्नाणी, जुगल, गोविंद पारीक , पवन बागड़ी, राजकुमार खंड़ेलवाल, मदन सुथार, नरेश आचार्य आदि सेवा कार्यों में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button