मनोरंजन

Tiger 3: जानें सबसे बड़ी दिवाली हिट पर क्या-क्या बोले भाईजान….

Tiger 3: सुपस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म टाइगर 3 फाइनली 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है. फिल्म को लेकर फैंस में तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 400 करोड़ की बढ़िया कमाई की है. टाइगर 3 हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी दिवाली हिट बनने जा रही है. अब इस फिल्म की सफलता पर सलमान खान ने अपना पहला रिएक्शन दिया है.

‘टाइगर 3’ की सक्सेस पर बोले सलमान खान
टाइगर 3 की सफलता के बाद सलमान खान ने कहा कि-

टाइगर की तीन फिल्में आई हैं, जिसमें सफलता की कहानियां दिखाई गई. टाइगर फ्रेंचाइजी मेरे दिल में बसती है और मुझे इस बात की खुशी है कि हमारी फिल्म ने दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह बनाई है.
टाइगर फ्रेंचाइजी मेरे सबसे फेवरेट ब्रांडो में से एक है और मुझे विश्वास है कि ये हमेशा मेरी फिल्मोग्राफी को चमकदार बनाए रखेगा.
भाईजान ने आगे बताया कि जब वे पहली टाइगर कर रहे थे तब उन्हें नहीं पता था कि इसका सीक्वल भी बनेगा. लेकिन अब हमारे पास टाइगर की तीन फिल्में है. अब ये 2012 से दुनियाभर के दर्शकों का मनोरजंन करने वाली अपनी फ्रेंचाइजी है. किसी भी फिल्म या फ्रेंचाइजी की सफलता का प्रमाण उसकी लिखी सफलता की कहानी में होता है।”
उन्होंने आगे कहा कि- ‘मुझे लगता है कि टाइगर फ्रैंचाइज़ी ने दर्शकों को एक ऐसा देसी जासूस दिया है, जैसा किसी और ने नहीं दिया है, जिस पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया है। मैंने टाइगर को जिया है और मैं अपनी फिल्मों के प्रति दर्शकों के प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’
फिल्म तीनों भाषाओं में मचा रही धूम
बता दें कि, टाइगर 3 में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आए है. फिल्म को मनीष शर्मा ने डारयेक्ट किया है. ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में उपलब्ध है और तीनों ही भाषाओं में फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button