देश

‘उद्धव ने हमें धोखा दिया, पीठ में छुरा घोंपा

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई के एक प्रमुख गणेश पंडाल में लालबाग के राजा के दर्शन किए। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ उनकी पत्नी और नाती-पोते भी मौजूद रहे। ऐसे में तमाम लोगों ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।

उद्धव ठाकरे ने दिया धोखा

अमित शाह ने भगवान गणेश के दर्शन करने के बाद भाजपा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने हमें धोखा दिया और शिवसेना ने पीठ में छुरा घोंपा। ऐसे में उद्धव ठाकरे को जमीन दिखाना चाहिए। इसी बीच अमित शाह ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि शिवसेना ने साल 2014 में सिर्फ दो सीटों के लिए गठबंधन तोड़ा था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीति में कुछ भी करें लेकिन जोखिम न लें। विश्वासघात करने वालों को तदानुसार दंडित किया जाना चाहिए। हर कार्यकर्ता को मैदान में उतरना चाहिए। आपने (उद्धव ठाकरे) नरेंद्र मोदी के नाम पर और देवेंद्र फडणवीस के काम पर वोट मांगा, जिसकी बदौलत जीत मिली। अमित शाह ने कहा कि आपने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। अमित शाह ने कहा कि मुंबई की राजनीति में सिर्फ भाजपा का दबदबा होना चाहिए।

दो दिवसीय मुंबई दौरा

अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर रात मुंबई पहुंचे। जिसके बाद सोमवार को सरकारी गेस्ट हाउस से सीधे लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए। जहां पर उन्होंने बप्पा के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद मांगा।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button