देश

घर पर पनाह देनेवालों के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को अवैध प्रवासियों को आश्रय देने को राज्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और घोषणा की कि ऐसे लोगों की पहचान के लिए जल्द ही घर-घर सर्वे किया जाएगा। बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध प्रवासियों की आमद पर गंभीर चिंता जताते हुए सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन स्थानीय लोगों के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे जो ऐसे विदेशियों को किराए पर अपने घरों में रहने की अनुमति दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले चार-पांच दिनों में इनर लाइन परमिट (आईएलपी) मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में कुल मिलाकर 613 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आईएलपी सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति को एक सीमित अवधि के लिए यात्रा की अनुमति देता है। पूर्वोत्तर राज्य में आईएलपी 2021 में लागू हुआ। उन्होंने कहा कि अवैध अप्रवासियों की पहचान एक बड़ी समस्या बन गई है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button