उत्तर प्रदेशउन्नावराज्य खबरें
विद्यालय में स्वागत से अभिभूत हुए नया पवेश ब लेने वाले बच्चे

जन एक्सप्रेस/सिकंदरपुर/उन्नाव: परियर सदर तहसील के सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के पूर्व मा0 वि0 जानकी कुण्ड परियर सिकन्दरपुर सरोसी उन्नाव में आज सत्र 2025-26 के शुभारंभ के अवसर पर सभी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर कक्षा 6 में नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाने के साथ ही सहायक अध्यापक सुरेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा सभी बच्चों को गुलाब के पुष्प देकर सम्मानित किया गया एवं सभी बच्चों को जलपान कराया गया एवं मिष्ठान खिलाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार व सहायक अध्यापक करुणेश चन्द्र त्रिपाठी आशा यादव सुरेन्द्र कुमार ने सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। सभी शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का प्रवेश विद्यालय में अतिशीघ्र कराने के लिए संपर्क किया जिससे पठन पाठन प्रारंभ हो सके।






