उत्तर प्रदेशबलरामपुर

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मे शामिल हुए तुलसीपुर विधायक

तुलसीपुर से विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने गुरुवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर महिलाओं के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर: महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत हरैया सतघरवा विकास खण्ड के मुख्यालय शिवपुरा में आयोजित महिलाओं के सम्मेलन केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महिलाओं के सशक्तिकरण सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में लोगों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सुनील आर्य, शिव प्रसाद यादव, राज बहादुर यादव सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आंगनवाड़ी, आशा बहू, स्वयं सहायता समूह तथा अन्य विभिन्न समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button