मनोरंजन

फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी: आम्रपाली दुबे-विक्रांत सिंह राजपूत की नजर आएगी जोड़ी

मुंबई। भोजपुरी फिल्म बीवी हो तो ऐसी में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी नजर आयेगी। रेणुविजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही फिल्म बीवी हो तो ऐसी में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका है।

इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल, सह निर्माता सुशांत उज्जवल ,डॉ संदीप उज्जवल और लेखक सह निर्देशक सोमभूषण श्रीवास्तव हैं। निर्माता निशांत उज्जवल ने कहा कि फिल्म बीवी हो तो ऐसी एक बेहतरीन सामाजिक फिल्म है। यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच कर लाएगी। हमने एक और क्लास फिल्म बनाई है, जो दर्शकों के लिए फुल टू मनोरंजन वाला होगा।
फिल्म बीवी हो तो ऐसी में मुख्य भूमिका में आम्रपाली दुबे, विक्रांत सिंह राजपूत,संजय पाण्डेय, रामसुजान सिंह, दीपक सिन्हा, देव सिंह, सुबोध सेठ, रोहित सिंह मटरू, पल्लवी कोली, नागेश मिश्रा,माया यादव, सबा खान, मनोज द्विवेदी, रिशप भारद्वाज,साहिबा पिराणी,सुषमा मिश्रा,मास्टर जियांन एवं अवधेश मिश्रा हैं।डीओपी प्रमोद पांडेय हैं।कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button