लखनऊ

उप्र में आठ आईपीएस अफसरों का स्थानांतरण,उपेन्द्र अग्रवाल बने जेसीपी लखनऊ

Listen to this article

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार आधी रात शासन ने आठ आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया है। सयुंक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से हटाकर लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। उनकी जगह पर उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को सयुंक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ के पद नयी तैनाती मिली है। इससे पहले वे पुलिस महानिरीक्षक/उपमहानिरीक्षक देवीपाटन गोण्डा में तैनात थे।

इसके अतिरिक्त अमरेन्द्र प्रसाद सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या से हटाते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन गोण्डा भेजा गया है। प्रवीण कुमार को पुलिस महानिरीक्षक मेरठ से पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या की जिम्मेदारी मिली है। नचिकेता झा को पुलिस महानिरीक्षक मेरठ बनाया गया है। इससे पूर्व उनकी तैनाती आगरा जिले में थी।

इसी तरह दीपक कुमार को पुलिस महानिरीक्षक/उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ के पद से हटाकर आगरा पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है। सुरेश राव ए कुलकर्णी को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट से स्थानांतरण करते पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ के पद पर तैनाती मिली है। अमित वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसआईटी मुख्यालय लखनऊ से हटाते हुए अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट में बनाया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button