विदेश

अमेरिका में 7.25 लाख भारतीय प्रवासियों पर संकट ! ट्रंप ने शुरू किया जबरन निर्वासन

जन एक्सप्रेस/दिल्ली: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप सरकार की कार्रवाई तेज हो गई है। राष्ट्रपति पद संभालने के 30 दिन के भीतर ही ट्रंप ने अनधिकृत प्रवासियों को देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस नीति की चपेट में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी भी आ गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में रह रहे 7.25 लाख से अधिक भारतीय अप्रवासियों पर संकट मंडरा रहा है, जिनमें से कई को जबरन निर्वासित किया जा रहा है।

सी-17 सैन्य विमान से भारत भेजे गए 205 प्रवासी
अमेरिकी प्रशासन ने हाल ही में एक सी-17 सैन्य विमान के जरिए 205 भारतीय अप्रवासियों को भारत भेज दिया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान सोमवार को अमेरिका से रवाना हुआ और भारत पहुंचने में लगभग 24 घंटे का समय लगा। यह ट्रंप प्रशासन की उस सख्त नीति का हिस्सा है, जिसके तहत अमेरिका में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे प्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

अवैध अप्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई जारी
ट्रंप सरकार की इस नीति के चलते अमेरिका में रह रहे लाखों भारतीय प्रवासी असमंजस की स्थिति में हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह सख्त कार्रवाई जारी रही, तो आने वाले समय में हजारों और भारतीयों को देश छोड़ना पड़ सकता है। प्रवासियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन इस फैसले की कड़ी आलोचना कर रहे हैं, जबकि अमेरिकी प्रशासन इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और कानूनी प्रवासन व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम बता रहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button