अपराधउत्तर प्रदेशगाजियाबादराज्य खबरें

सरेशाम डकैती से गाजियाबाद पुलिस पर उठे सवाल, लोनी BJP विधायक का फूटा गुस्सा

जन एक्सप्रेस/ गाजियाबाद: अपराधियों ने पुलिस के नाक के नीचे बड़ी वस्त अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती पेश एक दिया है । अब राजनीतिक दल और सत्ता दल के नेताओं ने फिर एक बार गाजियाबाद पुलिस प्रशासन और कमिश्नर अजय कुमार मिश्र की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।

शहर के पॉश इलाके कविनगर में मंगलवार रात हुई डकैती ने पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अपराधियों ने पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर से महज 200 मीटर की दूरी पर स्टील कारोबारी आर.डी. गुप्ता और उनकी बुजुर्ग पत्नी को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर डेढ़ करोड़ के जेवरात और 25-30 लाख रुपये नकद लूट लिए। इस वारदात में घरेलू नौकर चंदन समेत अन्य बदमाशों का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

लोनी विधायक का प्रशासन पर आक्रोश
घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने गाजियाबाद पुलिस प्रशासन और अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा सवाल उठाया और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। विधायक ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा में लापरवाही के कारण अपराधी बेखौफ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने खोला मोर्चा
डकैती की इस घटना के बाद गाजियाबाद पुलिस पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। हिंदू संगठनों और स्थानीय नेताओं ने भी कानून व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए अपराधियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की अपील की है। घटना ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर किया है, बल्कि जनता में डर और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button