utrakhandनई टिहरी

उत्तरकाशी में सेवा पखवाड़ा के तहत हुडोली में जन सेवा शिविर, 167 लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश तथा जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित “सेवा, सुशासन, समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड पुरोला के राजकीय इंटर कॉलेज हुडोली में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

167 लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, आवेदन संबंधी जानकारी और विभागीय सेवाओं से अवगत कराया गया।

कुल 167 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया।

5 शिकायतें आईं, 3 का मौके पर निस्तारण

जन सेवा शिविर में गोरखा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक शाही और जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों से संबंधित 5 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

स्वास्थ्य जांच से लेकर प्रमाण पत्र तक मिली सुविधाएं

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को निम्न सेवाएं प्रदान की गईं—

  • स्वास्थ्य विभाग : 14 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण।
  • बाल विकास विभाग : 3 लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी।
  • पशुपालन विभाग : 65 लोगों को योजनाओं से अवगत कराया।
  • राजस्व विभाग : 22 जाति, हिस्सा सहित अन्य प्रमाण पत्र जारी किए।
  • सहकारिता विभाग : 2 लाभार्थियों को लाभ।
  • कृषि विभाग : 10 लोगों को जानकारी एवं सहायता।
  • समाज कल्याण विभाग : 15 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ।
  • ग्राम्य विकास विभाग : 5 लोगों को लाभान्वित किया।
  • खाद्य आपूर्ति विभाग : 4 लोगों को जानकारी एवं सहायता।
  • पंचायतीराज विभाग : 27 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

शिविर के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं

प्रशासन का कहना है कि सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित जन सेवा शिविरों के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल रहा है।

कार्यक्रम में अभिषेक शाही, ग्राम प्रधान हेमराज, विजेन्द्र रावत, अतोल चौहान, विक्रम नेगी, त्रिपन रावत, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, खंड विकास अधिकारी सुरेश चौहान, नोडल अधिकारी आशीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button