बिहार
कांग्रेस में JDU का विलय चाहते थे प्रशांत किशोर
बिहार: राजनीति जबरदस्त तरीके से गर्म है। इन सब के बीच कभी जदयू के उपाध्यक्ष रहे प्रशांत किशोर इन दिनों नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। पिछले दिनों प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि नीतीश कुमार ने हाल में ही उन्हें फिर से साथ काम करने का प्रस्ताव दिया था। अब इसी को लेकर नीतीश कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि यह दावा पूरी तरीके से निराधार है। उन्होंने कहा कि मैंने कोई ऑफर नहीं दिया है। उनको जो मन में आता है, वह बोलते रहते हैं। अब उन पर मैं रोजाना क्या बोलूं? इतना ही नहीं, नीतीश कुमार ने आगे कहा कि वह मेरे साथ रहते थे, मेरे घर पर रहते थे। अब हम उनको क्या बोले। अब जिसको जहां जाना है, वह तो जाएगा ही। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर पर बड़ा आरोप लगाया।






