खेल

बल्‍लेबाजी से प्रशंसकों का फिर मनोरंजन करने की कोशिश करूंगा

मुल्‍तान के सुल्‍तान नाम से मशहूर भारत के पूर्व विस्‍फोटक सलामी बल्‍लेबाज वीरेन्‍द्र सहवाग ने कहा है कि ‘लीजेंड्स क्रिकेट लीग’ के जरिये क्रिकेट के मैदान पर फिर से उतरने की उन्‍हें खुशी है और वह बल्‍लेबाजी के जरिये अपने प्रशंसकों का फिर से मनोरंजन करने की कोशिश करेंगे। लीजेंड्स क्रिकेट लीग में गुजरात जायंट्स टीम की कप्‍तानी कर रहे सहवाग ने सोमवार को लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में मणिपाल टाइगर्स के साथ मुकाबले से पहले यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर उतरने की खुशी है।

कोशिश करूंगा कि प्रशंसकों का अपनी बल्लेबाजी के द्वारा फिर से मनोरंजन करूं। उम्‍मीद करता हूं कि हमारी टीम अच्‍छा खेले और ट्राफी जीते। लंबे समय बाद क्रिकेट मैदान पर लौटने के लिये फिटनेस बनाये रखना कितना चुनौतीपूर्ण है। इस सवाल पर सहवाग ने कहा, हम लोग अब वैसे फिट नहीं हैं जैसे पहले भारतीय टीम के लिये खेलते वक्‍त थे। दिमाग बहुत अच्‍छी तरह काम कर रहा है मगर शरीर उस तरह काम नहीं करता।

यह उम्र की दिक्‍कत होती है, लेकिन महत्‍वपूर्ण बात यह है कि दूसरी टीमों में भी इसी उम्र के खिलाड़ी खेल रहे हैं, इसलिये मामला बराबरी का रहता है। टेस्‍ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्‍लेबाज सहवाग ने कहा, इस उम्र में बल्‍लेबाजी करने में तो इतनी दिक्‍कत नहीं है जितनी गेंदबाजों को होती है, इसलिये दो सुपरसब खिलाड़ी खिलाने के नियम का इस्‍तेमाल करके हम इसे बेहतर ढंग से सम्‍भाल सकते हैं।

अंडर-19 खिलाडियों के लिये भी कोई लीग शुरू करने की जरूरत के सवाल पर सहवाग ने कहा कि वह चाहते हैं कि बिल्कुल निचले स्तर से स्‍कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अच्‍छा हो, जहां से आप अच्‍छे खिलाड़ियों को तराश सकें जो अंडर-19, रणजी और फिर भारत के लिये खेल सकें।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button