उत्तर प्रदेशप्रयागराजमहाकुम्भनगरराज्य खबरें
प्रयागराज महाकुंभ में लगी भीषण आग: एक दर्जन टेंट आग में जलकर हुए राख

जन एक्सप्रेस/ प्रयागराज: महाकुंभ के सेक्टर 19 में स्थित गीता प्रेस के कैंप में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि पूरा पंडाल जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। घटना के कारण कैंप में रखी पवित्र पुस्तकों और अन्य सामग्री को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडाल में लगी आग, एक दर्जन टेंट आग में जलकर हुए राख, टेंट में गृहस्थी का सामान भी पूरा जला , दमकल आग पर काबू करने का कर रहा प्रयास






