मध्यप्रदेश

एक किलो सोने के 86 सिक्के मजदूरों ने आपस में बांटे

Listen to this article

मध्य प्रदेश:  धार जिले में एक पुराने घर को गिराने के दौरान आठ मजदूरों ने कथित तौर पर करीब 60 लाख रुपये मूल्य के 86 सोने के सिक्के आपस में बांट लिए। जब इस बात की खबर पुलिस को लगी तो उन्होंने आठों मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया।

हो सकता है सिक्कों का पुरातात्विक महत्व

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) देवेंद्र पाटीदार ने रविवार को कहा कि मजदूरों ने पुलिस को सूचित किए बिना ”गिन्नी” (सोने के सिक्के) आपस में बांट लिए। यह सिक्के पुरातात्विक महत्व के भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आठों श्रमिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुराने घर का मलबा हटाते हुए मिले थे सिक्के

उन्होंने कहा कि श्रमिकों को यह सिक्के कुछ दिन पहले एक पुराने घर का मलबा हटाते समय मिले थे। गुप्त सूचना पर पुलिस को पता चला कि मजदूरों ने आपस में सिक्के बांट लिए हैं।

एक करोड़ बताई जा रही है कीमत

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इन मजदूरों को गिरफ्तार कर एक किलोग्राम कुल वजन के 86 सोने के सिक्के जब्त कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि सिक्कों की कीमत करीब 60 लाख रुपये है

Show More

Related Articles

Back to top button