धर्म

ऐसे करें भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा

हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं संतान प्राप्ति के लिए भी यह व्रत बेहद प्रभावशाली माना जाता है। बता दें कि इस साल 18 सितंबर 2023 को हरतालिका तीज का व्रत किया जा रहा है। आइए जानते हैं हरतालिका तीज व्रत की शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में…

हरतालिका तीज 2023 पूजा मुहूर्त

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरूआत 17 सितंबर 2023 को सुबह 11:08 मिनट से हो रही है, वहीं 18 सिंतबर 2023 को दोपहर 12:39 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। उदयातिथि के मुताबिक 18 सितंबर 2023 को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। काल हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त 06:07 मिनट से 08:34 मिनट तक रहेगाशुभ योग

हिंदू पंचांग के मुताबिक हरतालिका तीज व्रत के दौरान 4 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। हरतालिका तीज के दिन इंद्र योग, रवि योग, चित्रा नक्षत्र और स्वाति नक्षत्र का निर्माण हो रहा है।

इंद्रयोग समापन: 19 सितंबर सुबह 04:24 मिनट पर

रवि योग: दोपहर 12:08 मिनट से 19 सितंबर सुबह 06:08 मिनट तक

चित्रा नक्षत्र दोपहर 12:08 मिनट तक

स्वाति नक्षत्र प्रारंभ दोपहर 12:08 मिनट से

हरतालिका तीज 2023 पूजा विधि

शास्त्रों के मुताबिक इस सुहागिन स्त्रियों को सुबह जल्दी स्नान आदि कर लेना चाहिए। इसके बाद नए वस्त्र धारण कर श्रृंगार करें। फिर शुभ मुहूर्त में दीपक जलकर व्रत का संकल्प करें और पूजा शुरू करें। इस दिन भगवान शिव, मां पार्वती और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। हरतालिका तीज के दिन मिट्टी से भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें। फिर उनकी विधि-विधान से पूजा करें। हरतालिका तीज व्रत कथा करें और आखिरी में आरती करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button