उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून पहुंचेंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम, एयरपोर्ट पर तैयारियां तेज

उत्तराखंड भ्रमण पर रहेंगे पीएम रामगुलाम, दोनों देशों के बीच साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

जन एक्सप्रेस देहरादून।मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम शुक्रवार 12 सितंबर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। आठ दिवसीय राजकीय भारत यात्रा के तहत वह देहरादून एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरेंगे। उनके दौरे को लेकर एयरपोर्ट और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं।

पीएम मोदी के दौरे के तुरंत बाद आएंगे रामगुलाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और देहरादून में एक उच्च स्तरीय बैठक भी करेंगे। ठीक एक दिन बाद 12 सितंबर को पीएम रामगुलाम का देहरादून आगमन प्रस्तावित है। ऐसे में एयरपोर्ट और वीआईपी मूवमेंट को लेकर सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े इंतजाम तेज़ कर दिए गए हैं।

वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति के बाद उत्तराखंड में दर्शन

पीएम रामगुलाम भारत यात्रा के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन भी कर रहे हैं। मुंबई से यात्रा शुरू कर चुके पीएम रामगुलाम वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति में दर्शन कर चुके हैं। अब वह उत्तराखंड के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं से भी रूबरू होंगे।

रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी मजबूती

पीएम रामगुलाम की यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच रणनीतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से हो रही है। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंध रहे हैं, जिन्हें इस यात्रा से नया बल मिलेगा।

16 सितंबर को भारत से रवाना होंगे

प्रधानमंत्री रामगुलाम का भारत दौरा 16 सितंबर को समाप्त होगा। देहरादून में उनका कार्यक्रम सांस्कृतिक, राजनयिक और आध्यात्मिक रूप से खास माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button