एसएसबी रोड पर चेकिंग के दौरान पिकअप से लाखों रुपए के बिस्किट बरामद, चालक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /महराजगंज :- बार्डर क्षेत्र में अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबा कोतवाली के लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध पिकअप वाहन से 2.91 लाख के भारी भरकम कीमत रुपये के मालकिस्ट बिस्किट की बड़ी खेप को बरामद किया है। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर कस्टम अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि उपरोक्त बिस्किट भारतीय सीमा क्षेत्र से पगडंडी रास्ते से अवैध तस्करी के जरिए नेपाल राष्ट्र भेजे जाने का योजना था।लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी मय पुलिस टीम के साथ एसएसबी रोड, भंरवलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पिकअप वाहन संख्या यूपी 56 टी 4359 को रोककर तलाशी ली गई, तो वाहन की जांच के दौरान 108 गत्तों में कुल 480 पीस मालकिस्ट बिस्किट बरामद हुए।
बरामद बिस्किट की अनुमानित कीमत….
बरामद बिस्किट की अनुमानित कीमत 2,91,600 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक अखिलेश जायसवाल उर्फ सनेही (26) पुत्र उमेश जायसवाल, निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी, महराजगंज को हिरासत में लिया। पुलिस ने बरामद सभी सामानों सहित व्यक्ति को हिरासत में लेकर धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए स्थल सीमा शुल्क चौकी (कस्टम) विभाग के हवाले सुपुर्द कर दिया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार सिंह और कांस्टेबल गौरव पासवान शामिल रहे।






