CrimeUP Breaking NewsUPPOLICEउत्तर प्रदेशहरदोई

भैंस चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, मैक्स वाहन व 21,500 रुपये बरामद

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  माधौगंज पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद महिंद्रा मैक्स वाहन और चोरी की भैंस बेचकर अर्जित 21,500 रुपये की नकदी बरामद की है।पुलिस के अनुसार बीती 21 अगस्त को वादी ब्रजभान सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी मुनौरापुर थाना मल्लावां ने थाना माधौगंज में तहरीर दी थी कि अभियुक्त भूरा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी भैंस चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

मामले में पुलिस ने नामजद/प्रकाश में आए अभियुक्तों अंकित पुत्र राम बक्स निवासी मैदानपुरा थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई, भूरा उर्फ गौरव पुत्र प्रीतम निवासी गंगा धाम, कस्बा थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई, मोहम्मद कैफ उर्फ गोलू पुत्र इदरीश निवासी मैदानपुरा थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई तथा लईक उर्फ अतीक अली पुत्र सफीक अली निवासी हैबतपुर थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई को घटना में प्रयुक्त एक अदद महिंद्रा मैक्स वाहन तथा चोरी की भैंस बेचकर अर्जित 21,500 रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 सोनू यादव, का0 रजनीश, का0 धीरज, का0 विपुल और का0 आशीष शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button