उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की महिला प्रकोष्ठ की बैठक, नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, हरदोई क्षेत्र के कार्यालय में शुक्रवार को नव नियुक्त महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। हरदोई डिपो बस स्टेशन परिसर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक के दौरान महिला प्रकोष्ठ की सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व डायरी देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में क्षेत्रीय संयोजिका बबीता सिंह ने महिला प्रकोष्ठ की सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। क्षेत्रीय अध्यक्ष शरद तिवारी ने संगठन के नियमों और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। प्रांतीय प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र कुमार सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनकी समस्याओं और मांगों को प्रांतीय नेतृत्व के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया।

बैठक का संचालन क्षेत्रीय मंत्री जितेन्द्र बहादुर ने किया। इस दौरान हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोला, लखीमपुर और कन्नौज डिपो की शाखा संयोजिका, शाखा सचिव एवं शाखा संगठन सचिव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में महिला कर्मचारियों की समस्याओं को संगठन के स्तर पर उठाने और उनके निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button