उत्तर प्रदेशधर्मबाराबंकी

गमजदा महौल में निकला मोहर्रम का मेहंदी का जुलूस

जन एक्सप्रेस/ रिजवान अहमद

मसौली-बाराबंकी। सोमवार को कर्बला के 72 शहीदों की याद मे कस्बे मोहल्ला मौलवी कटरा इमामबाड़ा से मेहंदी आलम तक ऐतिहासिक जुलूस रविवार रात्रि अंजुमन ए हाशमिया द्वारा निकाला गया। इस दौरान मेहंदी जुलूस में ढ़ोल तासा, बैंड बाजा, डीजे, ऊँट घोड़ों के साथ अंजुमन ए हाशमिया द्वारा महत्तम के साथ नोहा पढ़ते हुए या हुसैन या हुसैन सदाओं की आवाज़ में गूंज उठा। यह जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से गुजरता हुआ पानी टंकी, बड़ी बाजार,छोटा इमामबाड़ा, बांध चौराहा,कटारी टोला , पचदरी होते मौलवी कटरा इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ।

यह जुलूस इमाम हुसैन के 72 साथियो के साथ कर्बला पहुचने की याद दिलाता है, मौलवी कटरा इमामबाड़ा के चौधरी व जिला पंचायत सदस्य हारुन राईन की अगवाही में हर साल की तरह शानो शौकत के साथ मेहंदी का जुलूस निकाला गया हज़ारो की संख्या में अजादारों ने मेहंदी आलम की ज़ियारत की इस मैके कफील राईन, अफ़रोज़ सलमानी, इमरान,मेराज़,इस्लाम,शान वारिस,आशीष,जुनेद सलमानी आदि सुरक्षा व्यवस्था में जैदपुर पुलिस उपनिरीक्षक वीर सिंह कस्बा इंचार्ज सतीश कुमार दीक्षित, दरोगा तेज़ बहादुर, सिपाही अरविंद कुमार यादव,रवि कुमार शंकर, ऋतुराज आदि सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button