उत्तर प्रदेशचित्रकूट

गौशाला में मिट्टी डलवाने की खुशी में मिठाई लेकर तहसील दिवस पहुंचा किसान

जन एक्सप्रेस/राजापुर, चित्रकूट। राजापुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस के दौरान उस समय सभागार में लोगों का ध्यान एक किसान ने अपनी ओर खींच लिया, जब वह हाथ में मिठाई का डिब्बा लेकर एसडीएम पूजा गुप्ता से मिलने पहुंचा। किसान के हाथ में मिठाई का डिब्बा देखकर कुछ देर के लिए वहां मौजूद लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया।बताया गया कि किसान अपनी गौशाला में मिट्टी डलवाने की मांग को लेकर तहसील दिवस में पहुंचा था। किसान ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी। इसी दौरान वह मिठाई का डिब्बा भी साथ लेकर आया था। पूछने पर किसान ने बताया कि गौशाला में मिट्टी डलवाने की व्यवस्था होने की खुशी में वह मिठाई लेकर आया है।किसान के इस अंदाज ने तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों और फरियादियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कुछ देर तक लोग मिठाई लाने की वजह को लेकर चर्चा करते रहे। बाद में जब किसान ने इसकी वजह बताई तो पूरा मामला स्पष्ट हुआ और सभागार में मौजूद लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बन गई।तहसील दिवस में जहां आमतौर पर फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, वहीं मिठाई का डिब्बा लेकर पहुंचे इस किसान का अंदाज लोगों के बीच खासा चर्चा में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button