लोहे के पाइप चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,दोनों पाइप बरामद

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई बघौली थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चोरी किए गए लोहे के दो पाइप समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2026 की रात गड़नपुर गांव निवासी दिनेश कुमार के मुर्गी फार्म से लोहे के पाइप चोरी हो गए थे। मामले में पीड़ित की तहरीर पर 17 सितंबर को थाना बघौली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने विवेचना के दौरान ग्राम रावबहादुर निवासी राहुल पुत्र रामकुमार और गोविन्द पुत्र वीरेन्द्र को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो अदद लोहे के पाइप बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अतुल गुप्ता, हेड कांस्टेबल कमल किशोर, हेड कांस्टेबल जयविन्द, कांस्टेबल असलम, कांस्टेबल तौसीम और कांस्टेबल विशाल कुमार शामिल रहे।






