UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

रूपापुर में सपा की पीडीए महापंचायत, पिछड़े-दलित और शोषित वर्ग को एकजुट होने का आह्वान

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के रूपापुर चौराहे पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने पिछड़े, दलित, शोषित और अन्य पीडीए वर्गों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। सपा की ओर से प्रदेश में पीडीए केंद्रित जनपंचायतों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं हरदोई जिले के प्रभारी डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार पर पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पीडीए समाज से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है।

पूर्व सांसद उषा वर्मा ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपना मन बना चुकी है।

पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव ‘पम्मू’ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी कोई भी हो, कार्यकर्ता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कुशवाहा समेत पीडीए के विभिन्न वर्गों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई मिलकर लड़ने की बात कही।

डॉ. अरुण मौर्या ने बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाया। प्रदीप कुशवाहा ने सभी से एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लेने की अपील की। पूर्व प्रमुख जगमोहन राजपूत ने कहा कि पूर्व में किए गए राजनीतिक निर्णयों की समीक्षा करते हुए अब एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

कार्यक्रम में रिजवान खां चेयरमैन पाली, रहमत अली मोनू, नागेंद्र मिश्र, विजय बाबू वाजपेई, धर्मबीर यादव,अभिषेक मिश्रा,नीरज यादव ,विक्रम कुशवाहा, रजनीश पाल, विजय कुशवाहा, प्रीति कुशवाहा, विजय कश्यप, राजीव यादव, प्रदीप सविता, रामतीर्थ पाल, रामपाल राजपूत, ठाकुर प्रेम सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button