अखंड भारत संकल्प दिवस पर बजरंग दल ने भरा राष्ट्रवाद का संकल्प
मानिकपुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम

जन एक्सप्रेस चित्रकूट:विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, मानिकपुर प्रखंड के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मानिकपुर के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रबुद्ध जन और युवाओं की भागीदारी रही, जिन्होंने एकजुट होकर अखंड भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल जिला संयोजक अंकित प्रताप उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं को राष्ट्र सेवा और सांस्कृतिक एकता के महत्व पर संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष साकेत गुप्ता ने की, जबकि नगर उपाध्यक्ष अजय की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन नगर संयोजक अमन, सह-संयोजक ऋषभ सोनकर और संदीप सोनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर छात्रा प्रमुख ऋषि द्विवेदी, करन पांडे, नगर मिलन प्रमुख चिराग सैनी सहित अनेक बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत वक्तव्यों और विचारों के माध्यम से उपस्थित युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण और अखंड भारत की संकल्पना को साकार करने की प्रेरणा दी गई।






