मनोरंजन

2023 में शादी करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी?

कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशांह करने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की लोकप्रियता रातों-रात बढ़ गयी। फिल्म में कैप्टन विक्रम के किरदार में  सिद्धार्थ मल्होत्रा ​को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म के सेट पर ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की नजदीकियां भी बढ़ने लगी थी। दोनों के बीच रिलेशनशिप डवलप हुआ और दोनों रीयल लाइफ में भी एक दूसरे के साथ प्यार में डूबने लगे। कॉफी विद करण में भी दोनों के रिलेशनशिप और शादी को लेकर चर्चा हुई। अब एक रिपोर्ट के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि  सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अप्रैल 2023 में शादी करने के लिए तैयार हैं।

बॉलीवुडलाइफ पर छपी खबर के अनुसार “सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। अब वह अपने रिश्ते में आगे बढ़ते हुए एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं। कॉफी विद करण में जब सिद्धार्थ से करण जौहर ने पूछा कि क्या वह कियारा आडवाणी से शादी करेंगे इस पर करण ने डिपलोमेटिक जवाब तो दिया लेकिन यह भी कबूल किया कि वह शादी करना चाहते हैं। अब कियारा ने भी लगभग स्वीकार किया कि वह सिड से शादी करने के लिए तैयार है और यहां तक ​​कि करण और शाहिद कपूर को उनकी शादी के लिए डोला रे डांस करने के लिए आमंत्रित किया।

सिद्धार्थ और कियारा अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते हैं क्योंकि वे एक-दूसरे के बारे में निश्चित हैं। ये जोड़ी अगले साल अप्रैल में शादी कर सकता है। माना जा रहा है कि शादी में केवल सिद्धार्थ और कियारा के परिवार और रिश्तेदारों को ही इनवाइट किया जाएगा।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button