वायरल

नई टिहरी: पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने कोटी खास में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

जन एक्सप्रेस/ नई टिहरी: पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जाखणीधार विकासखंड के ग्राम कोटी खास का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए दिनेश सिंह धनाई ने कहा कि वह लगातार टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि जनता को अपने जनप्रतिनिधियों के कार्यों का मूल्यांकन करना चाहिए और उनसे उनके कार्यकाल का हिसाब भी मांगना चाहिए। उनके अनुसार, जागरूक नागरिकों की भागीदारी से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।

पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए कोशियार पंपिंग पेयजल योजना शुरू कराई गई थी। उन्होंने कहा कि बाद के वर्षों में इस योजना का अपेक्षित विस्तार नहीं हो सका, जिसके कारण कई गांव अब भी पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जाखणीधार क्षेत्र में पॉलीटेक्निक, एएनएम सेंटर तथा विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं डामरीकरण जैसे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बेरोजगारी, वृद्धावस्था पेंशन तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पूर्व मंत्री ने इन मुद्दों को संबंधित स्तर पर उठाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य शीशपाल पंवार, रामचंद्र सिंह, रमेश सिंह, सत्ये सिंह, कर्मवीर सिंह, कमल सिंह, गबर सिंह रावत, जबर सिंह, हिकमत सिंह, बचन सिंह, बालम सिंह, वंशी लाल, दीपक रावत, रणजीत सिंह, रेशमा देवी, शकला देवी, पिंगला देवी, रीता देवी, नरेश सिंह, प्रमोद सिंह, घनश्याम सिंह सजवाण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button