बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत हुई कार्यशाला

हल्द्वानी । भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत हल्द्वानी विधानसभा की कार्यशाला गणपति बैंक्वेट हॉल जगदंबा नगर हल्द्वानी में हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने और संचालन जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोरा ने किया।
सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर वंदे मातरम् का गान किया तत्पश्चात इस कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक महापौर डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने अपने स्वागत भाषण में हल्द्वानी नगर निगम में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मन से पार्टी का प्रचार प्रसार करें और जहां कहीं पर मेरी या पार्टी की आवश्यकता हो हम हर समय कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दी गई 22 हजार करोड़ रुपये की राशि से हल्द्वानी में कई विकास कार्य होने जा रहे हैं जिसमें तहसील परिसर को तोड़कर एक नई मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनेगी। यहां पर हल्द्वानी शहर के अलग-अलग स्थानों में जो भी ऑफिस हैं, वह तहसील परिसर में स्विफ्ट के जाएंगे।
हल्द्वानी विधानसभा के सह प्रभारी विवेक सक्सेना ने जिला हल्द्वानी विधानसभा कार्यकर्ताओं से व्रत लिया। उन्होंने व्रत लेने के उपरांत दोनों मंडल के अध्यक्ष से कहा कि यथाशीघ्र अपनी मोर्चों का गठन कर पार्टी की रीति नीति को जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ता काम करें।
अपने अध्यक्षीय भाषण में पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने सभी शक्ति केंद्र संयोजक से कहा की आप अपने शक्ति केंद्र में यथाशीघ्र बूथों का गठन करें। बूथ स्तर पर बूथ का अध्यक्ष, सचिव पन्ना प्रमुख, आईटी प्रमुख महिला मोर्चा की प्रमुख और सभी भारतीय जनता पार्टी के घोषित 6 कार्यक्रम के अध्यक्षों की यथाशीघ्र घोषणा करें।






