हाथरस में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, सांसद अनूप प्रधान और DM-SP ने किया स्वागत

जिला संवाददाता – शम्भूनाथ पुरोहित
जन एक्सप्रेस / हाथरस: हाथरस में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। हतीसा पुल के नीचे कांवड़ लेकर गुजर रहे शिवभक्तों पर सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक और सादाबाद विधायक ने फूल बरसाए। इस दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत अन्य अधिकारियों ने भी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।
कांवड़ियों पर फूल बरसते ही मौके पर उत्साह का माहौल बन गया। पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था
कांवड़ यात्रा को लेकर हाथरस जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात और कांवड़ियों की सुविधा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
पुष्पवर्षा कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से किए गए स्वागत से कांवड़ियों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
इस मौके पर सांसद अनूप प्रधान और जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कांवड़ यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी दी। प्रशासन की ओर से कांवड़ियों से यात्रा के दौरान निर्धारित मार्ग और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।






