उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने फावड़ा उठाकर भरे सड़क के गड्ढे

जिला संवाददाता – छोटू पुरोहित

जन एक्सप्रेस / हाथरस: हाथरस में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मानवीय पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। इगलास अड्डा फाटक चौराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी मनोज कुमार यादव ने कांवड़ यात्रियों और राहगीरों की परेशानी को देखते हुए खुद फावड़ा उठा लिया और सड़क पर बने गड्ढों में मिट्टी डालकर उन्हें भरने का प्रयास किया।

कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क पर बने गड्ढों के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के साथ लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा। इस दौरान किसी ने पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की इस पहल की जमकर सराहना की। कांवड़ यात्रा के बीच पुलिसकर्मी द्वारा सड़क के गड्ढे भरने की तस्वीरें और वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की पहल पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने का काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button