सीएम योगी के दौरे को लेकर चित्रकूट पुलिस अलर्ट मोड में, सुरक्षा व्यवस्थाओं का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
गोस्वामी तुलसीदास जन्मस्थली राजापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुख्ता इंतजाम

जन एक्सप्रेस चित्रकूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रकूट दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क नजर आया। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी चेक की और सतर्कता बरतने के दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान अधिकारियों ने दीनदयाल शोध संस्थान गनीवां, हेलीपैड, तुलसी घाट, और यातायात व्यवस्था का भी स्थलीय निरीक्षण किया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई।
डीएम और एसपी ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी और ब्रीफ करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी अलर्ट रहें और समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें।
प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्रकूट दौरा पूरी सुरक्षा और सटीक योजना के तहत संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।






