utrakhandउत्तरकाशी

मां कोट भ्रामरी मेले को लेकर पुलिस मुस्तैद, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन तेज

जन एक्सप्रेस /बागेश्वर :-  गरुड़ की कत्यूर घाटी में आयोजित ऐतिहासिक मां कोट भ्रामरी मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक अजय साह के नेतृत्व में मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

मेले की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा ऑपरेशन कालनेमी (सघन सत्यापन) के तहत मेला क्षेत्र, अस्थायी दुकानों और ढाबों में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों, प्रवासियों और संदिग्ध लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों और एलआईयू की भी तैनाती की गई है।

डंगोली-बैजनाथ मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जा रहा है, ताकि जाम की स्थिति न बने।

महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ गौरा शक्ति ऐप डाउनलोड कराया जा रहा है और हेल्पलाइन नंबर 1090 व 112 की जानकारी दी जा रही है। वहीं लाउडस्पीकर और जागरूकता स्टॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए 1930 हेल्पलाइन की जानकारी दी जा रही है।

पुलिस ने लोगों से मेले में शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button