utrakhandउत्तरकाशी

मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले, बाजपुर में पांच मदरसे सील

जन एक्सप्रेस /बाजपुर :-  जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर बुधवार को बाजपुर क्षेत्र में मदरसों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण एवं शिक्षा बोर्ड से मान्यता नहीं होने पर पांच मदरसों को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।प्रशासन के अनुसार सील किए गए मदरसों में मदरसा मोइनुल उलूम, केलाखेड़ा, मदरसा जामिया फातिमा, जगन्नाथपुर, जामिया हनफिया रजा उल उलूम, चकरपुर, मदरसा गुलशन इस्लाम, कनौरा तथा मदरसा हुज्जतुल इस्लाम, गुमसानी रोड चकरपुर शामिल हैं।

कार्रवाई उप जिलाधिकारी बाजपुर ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान समेत अल्पसंख्यक, शिक्षा और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।प्रशासन के मुताबिक निरीक्षण के दौरान मदरसों की मान्यता से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। मान्यता नहीं होने के कारण संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button