विदेश

प्रधानमंत्री प्रचंड की पत्नी सीता दाहाल का हिंदू रीति-रिवाज से मृत्यु संस्कार नहीं किया गया

काठमांडू । नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की पत्नी सीता दाहाल के निधन के बाद हिंदू धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका मृत्यु संस्कार नहीं किया गया। प्रधानमंत्री प्रचंड ने तीन दिनों के लिए कामकाज स्थगित कर दिया लेकिन उन्होंने पत्नी का मृत्यु संस्कार नहीं किया।

69 वर्षीय सीता दाहाल का 12 जुलाई में काठमांडू में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं । नेपाल के प्रधानमंत्री के बालूवाटार स्थित आवास पर तीन दिनों तक शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचे लोगों ने सीता दाहाल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये गये। प्रचंड और उनकी दोनों बेटियां गंगा और रेनू सफेद कपड़ों में नजर आए लेकिन क्रियाकर्म में कोई शामिल नहीं हुआ।

नेपाल में हिंदू भक्त मृत्यु अनुष्ठान के अनुसार 13 दिनों तक सफेद कपड़े पहनते हैं। उस दौरान बिना नमक खाए कर्म करने वाले को कोई छूता भी नहीं है। 13 दिनों के बाद ही परिवार के बड़े सदस्य नमक खाते हैं। हर साल मृत्यु के दिन उस व्यक्ति की याद में श्राद्ध किया जाता है, जिसका निधन हो गया हो।

सीता दाहाल का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया गया। उनके पति प्रचंड और उनकी दोनों बेटियों गंगा और रेनू दहल ने उन्हें दग्वत्ती दी। हालाँकि, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता होने के नाते प्रचंड परिवार ने मृत्यु संस्कार किए बिना संदेश देने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button