उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष में चार लोग घायल

तीन की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत परासिन गांव में जमीन विवाद के चलते पट्टीदारों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं दोनों पक्षों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
बीबीगंज चौकी क्षेत्र के परासिन गांव में मंगलवार की देर शाम जमीन विवाद के चलते कहासुनी के दौरान पट्टीदारों में जमकर चलें लाठी डंडे में दोनों पक्षों से शांति देवी पत्नी राम उदय सिंह, दिवाकर सिंह पुत्र राम उदय सिंह,व अन्तिमा सिंह पत्नी विक्रम सिंह, भगवान सिंह पुत्र राजदेव सिंह घायल हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शांति देवी, दिवाकर सिंह,व भगवान सिंह की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button