खेल
खेल मंत्रालय ने 12 पैरा शटलरों के लिए वित्तीय सहायता को दी मंजूरी

नई दिल्ली । खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने प्रमोद भगत और मानसी जोशी सहित 12 पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ियों को आगामी ब्राजील पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। यह टूर्नामेंट लेवल 2 इवेंट है और 2023 के लिए पेरिस पैरालिंपिक के लिए क्वालिफाइंग इवेंट है।
मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत फंडिंग को मंजूरी दी गई है और इसमें खिलाड़ियों और उनके सपोर्ट स्टाफ को वित्तीय सहायता दी जाएगी।
फंडिंग में एथलीटों और सहायक कर्मचारियों की यात्रा, वीजा और बीमा लागत के साथ-साथ उनके बोर्डिंग और लॉजिंग, प्रतियोगिता के लिए उनकी प्रवेश फीस और अन्य दैनिक वित्तीय जरूरतों के लिए आउट ऑफ पॉकेट अलाउंस (ओपीए) शामिल होंगे।






