उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: बारात आने से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर इश्क जब सर पर सवार होता है तो आशिक दुनिया की परवाह किए बिना बड़े से बड़ा कदम उठाने में गुरेज नहीं करते है। ऐसा ही एक अजब गजब मामला जौनपुर में सामने आया है।

बक्शा थाना अंतर्गत अलीगंज बाजार में बारात आने वाली थी। शादी की सारी रस्में पूरी हो रही थी। जब घर वाले लड़की के कमरे में गए तो वो वहां नहीं मिली। काफी खोज बीन के बाद पता लगा दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

पारिवारिक मर्यादा को तार तार करने वाली इस खबर की चर्चा आम हो गई। लड़की के इस कदम से परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लड़की दूसरे जाति की और लड़का दूसरे जाति का बताया गया है।

फिलहाल लड़की पक्ष वालों ने तहरीर दी है और पुलिस जांच कर रही है। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उचित कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button