सुलतानपुर के संजय गांधी पीजी कॉलेज में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जन एक्सप्रेस /सुलतानपुर :- संजय गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौकिया में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(NSE) के तत्वावधान में ‘स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित किया गया।जिसमें सेबी के स्मार्ट ट्रेनर श्री अमित शुक्ला नेआय,बचत और निवेश, म्यूचुअल फंड,वित्तीय फ्रॉड,शेयर मार्केट,कमोडिटी आदि विभिन्न वित्तीय विषयों और इनकी सम्पूर्ण प्रक्रिया छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकरी श्री शुक्ल ने निवेश की आवश्यकता,महंगाई दर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बचत से छोटी छोटी जरूरतों को पूरा किया जा सकता है जबकि निवेश से भविष्य में महंगाई के अनुपात में बड़े कार्य सम्पादित किया जा सकता है। बचत और निवेश का तुलनात्मक लाभ प्रस्तुत किया।

निवेश और जोखिम को ध्यान में रखकर स्वभाव,आय और उम्र के अनुसार सेबी रजिस्टर्ड शेयर में ही निवेश करना चाहिए।सेक्यूरिटी मार्केट में ही निवेश करें अधिक व्याज दर से आकर्षित होकर निवेश न करें।क्योंकि निवेशक हिस्सेदार है कम्पनी उसी अनुपात में रिटर्न देगी।शेयर मार्केट में अनेक तरह के जोखिम होते हैं। नए निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड ज्यादा सुरक्षित है। शेयर बाजार में भी निवेश किया जा सकता है लेकिन शेयर के नियमों की जानकारी अति आवश्यक है। सेवी के ‘सारथी ऐप’ के माध्यम से बाजार और निवेश की विभिन्न जानकारियो को प्राप्त किया जा सकता है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कमोडिटी को खरीदा और बेचा जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचर्या प्रो.मंजू मगन ने किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डा धर्म विजय सिंह,श्री सत्य प्रकाश पाण्डेय,श्री प्रभाकांत श्री शिवपूजन उपस्थित रहे।






