अयोध्या

100 करोड़ रुपये की लागत से सरयू नदी के किनारे बन रहा ‘पंचवटी द्वीप’

जन एक्सप्रेस/अयोध्या। योगी सरकार रामनगरी अयोध्या को एक और सौगात देने जा रही है। योगी सरकार भगवान राम के वन गमन पर आधारित पंचवटी द्वीप का निर्माण करवा रही है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी अश्वनी पांडे ने बताया कि सरयू नदी के किनारे जमथरा घाट पर लगभग 75 एकड़ में 100 करोड़ रुपए की लागत से पंचवटी द्वीप बनाया जा रहा है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी अश्वनी पांडे व निलयम पंचवटी द्वीप प्रॉजेक्ट मैनेजर यादवेंद्र ने बताया कि द्वीप के निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और यह 75 एकड़ में बनकर तैयार हो रहा है।

उन्होंने बताया कि अयोध्या के जमथरा घाट पर निलयम पंचवटी द्वीप बसाया जा रहा है। अयोध्या में प्रभु रामलला के दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद प्रभु राम के जीवन दर्शन को आत्मसात करने का मौका मिलेगा।

बता दें कि राम मंदिर का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ न हो इसके लिए सरकार कई कदम उठा रही है।

ये भी पढ़े:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button