उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप

भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग मतदाताओं का सूची से काट रहा है नाम-डा.प्रमोद कुमार सिंह

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर में विभिन्न स्थानों से भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन बीएलओ के उपर दबाव बनाकर जाति विशेष का नाम मतदाता सूची से काटे जाने की सूचना से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी जौनपुर से मिल तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग करते हुए पत्रक सौंपा। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का ऐजेंट बन गया, भाजपा के लोग जो कह रहे हैं वहीं खुलेआम किया जा रहा है, इससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता समाप्त हो गयी है।

डा.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपाइयों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जाति विशेष और गैर भाजपाई मतदाताओं का साजिशन फार्म सात भरवाये जाने का मामला सामने आ रहा है, सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बीएओ के ऊपर गैर भाजपाई मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से निकालने का दबाव बनाया जा रहा है ‌ डा.प्रमोद सिंह ने जिलाधिकारी से मांग किया कि तत्काल प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए जिससे भविष्य में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके।

शहर अध्यक्ष आरिफ खान, सत्यवीर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, इरशाद खान, जयप्रकाश मिश्रा, आरिफ सलमानी, जय मंगल यादव, अनिल सोनकर, होजैफ़ा खान अधिवक्ता शैलेंद्र यादव सहित सैकड़ों काँग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button