उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

घने कोहरे की चपेट में आकर टूरिस्ट बस आगे चल रहे ट्रक से टकराई

टूरिस्ट बस में सवार दो महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत

जन एक्सप्रेस /हमीरपुर: देर रात बुन्देलखण्ड एक्स्प्रेस वे पर भीषण कोहरे की चपेट में आकर प्रयागराज से उज्जैन जा रही एक टूरिस्ट बस आगे चल रहे ट्रक में जाकर पीछे से टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टूरिस्ट बस में सवार चार मुसाफिर जख्मी हो गये। जानकारी मिलते ही जरिया पुलिस ने मौके पर पहुँच कर हादसे में जख्मी हुये मुसाफिरों को राठ सीएचसी में एडमिट करवाया। सरीला के तेज तर्रार सीओ शाहरुख़ खान ने बताया कि बुन्देलखण्ड एक्स्प्रेस वे पर जरिया थाना क्षेत्र में प्रयागराज से उज्जैन जा रही एक टूरिस्ट बस घने कोहरे के चलते आगे चल रहे ट्रक में जाकर पीछे से टकरा गई, हादसे में टूरिस्ट बस में सवार चार मुसाफिर बुरी तरह जख्मी हो गये। जिन्हें राठ सीएचसी में एडमिट करवाया गया, जबकि डाक्टरों ने 55 वर्षीय जख्मी गीता बेन सहित 55 वर्षीय दिव्या बेन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों जख्मी मुसाफिरों का इलाज डाक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। वही दोनों महिलाओं के शव को राठ सीएचसी की मर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक महिलायें गुजरात की निवासी थीं, टूरिस्ट बस में ड्राइवर सहित 12 मुसाफ़िर सफर कर रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button