मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी देर रात पहुंची उज्जैन, भगवान महाकाल के किए दर्शन

उज्जैन । केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार देर रात उज्जैन पहुंची। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग भगवान भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद वे इंदौर लौट गईं।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को इंदौर प्रवास पर थीं। उन्हें यहां दोपहर में आना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनकी फ्लाइट लेट हो गई और वे शाम को इंदौर पहुंची। यहां उन्होंने प्रबुद्धजनों से चर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इंदौर के प्रसिद्ध फूड मार्केट 56 दुकान पहुंचकर इंदौर पेटिस और पानी पुरी का लुत्फ उठाया। इसके बाद वे उज्जैन के लिए रवाना हुईं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उज्जैन पहुंची। उन्होंने यहां सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां गर्भगृह में करीब 15 मिनट तक पूजन-अर्चन किया और इसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गईं।

 

इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मुझसे कई लोगों ने कहा की दीदी महाकाल से कुछ मांग लो, लेकिन मैंने कहा कि बाबा का दर्शन मिल गए, वही सब कुछ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button