सड़क सुरक्षा माह: शिया पीजी कॉलेज में जागरूकता गोष्ठी व रैली, 200 छात्रों ने लिया नियम पालन का संकल्प
कॉलेज में सड़क सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन

जन एक्सप्रेस/लखनऊ:सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग, यातायात पुलिस विभाग और ट्रैफिक पार्क संचालक हीरो मोटोकार्प के संयुक्त तत्वावधान में शिया पीजी कॉलेज, डालीगंज में सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और नियमों के पालन से होने वाले लाभ बताए गए।गोष्ठी में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आलोक कुमार यादव, यातायात निरीक्षक प्रमेश पाठक तथा हीरो मोटोकार्प के सीएसआर मैनेजर सुमित मिश्रा ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।सड़क सुरक्षा गोष्ठी के पश्चात शिया पीजी कॉलेज के लगभग 200 छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई।रैली का प्रबंधन ट्रैफिक पार्क संयोजक हीरो मोटोकार्प की ओर से किया गया।कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रोफेसर कैप्टन आगा परवेज मसीह, प्रोफेसर सुधाकर वर्मा, प्रोफेसर वहीद आलम, लेफ्टिनेंट नुजहत हुसैन, प्रोफेसर नगीना बानो तथा अजीत सिंह रोड सेफ्टी क्लब इंचार्ज मौजूद रहे।स्कूली वाहनों की जांच: 80 वाहनों की जांच, 8 का चालान, ओवरलोड बस व ट्रक पर कार्रवाई!
अनफिट स्कूली वाहनों पर चला अभियान
परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार 15 से 21 जनवरी तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 15 और 16 जनवरी को 4 स्कूलों में 80 स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिसमें 2 वाहनों के परमिट समाप्त तथा 6 वाहनों में अन्य कमियां पाए जाने पर कुल 8 वाहनों का चालान किया गया।प्रवर्तन दल द्वारा एक बस का 30 सवारी ओवरलोड में चालान किया गया, वहीं एक ट्रक को ओवरलोड गिट्टी ढोने के आरोप में निरुद्ध किया गया।हाईवे पर अनावश्यक रूप से खड़े और पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 38 वाहनों का चालान किया गया और उन्हें सड़क से हटवाया गया।इस अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आलोक कुमार यादव के साथ यात्री/मालकर अधिकारी आभा त्रिपाठी और अनीता वर्मा शामिल रहीं।






