उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के राज में अब तक कितने हुए एनकाउंटर

अतीक के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर के बाद योगी आदित्यनाथ के शासन में एनकाउंटर में मारे गए कुल मुजरिमों की संख्या 183 हो गयी है. यूपी में पिछले 6 सालों में कुल 9,434 से ज्यादा मुठभेड़ें हुई हैं.
गैंगस्टर अतीक अहमद के 19 साल के बेटे असद अहमद का गुरुवार को एनकाउंटर हो गया. 24 फरवरी को हुई उमेश पाल की हत्या के बाद ये तीसरा एनकाउंटर है. पहले एनकाउंटर में 27 फरवरी को हत्याकांड में शामिल अरबाज मारा गया. 6 मार्च को हत्याकांड में शामिल शूटर उस्मान को मार गिराया गया. 13 अप्रैल को अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. योगी आदित्यनाथ के 6 साल के कार्यकाल में अबतक एनकाउंटर में मारे गए अपराधियों की कुल संख्या अब 183 हो गयी है.

19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. यूपी पुलिस ने 31 मार्च को सहारनपुर के नंदनपुर गांव में एक कथित अपराधी गुरमीत को मार गिराया था. याद दिला दें कि 3 जून 2017 को योगी आदित्यनाथ ने एक न्यू्ज चैनल में दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि जो गुनाह करेगा ठोक दिया जाएगा.

उस दौरान सीएम योगी का ये बयान काफी चर्चा में रहा था. जनवरी 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान शामली में एक सार्वजनिक रैली में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा था कि राज्य में असुरक्षा, दंगा भड़काने और माफियाओं की गर्मी 10 मार्च के बाद शांत करवा देंगे.वहीं योगी आदित्यनाथ ने उमेश पाल की हत्या के बाद सदन में ये कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को जानकारी दी कि पिछले छह सालों में राज्य में पुलिस और अपराधियों के बीच 9,434 से ज्यादा मुठभेड़ें हुई हैं, जिसमें 183 अपराधी जान से मारे गए हैं. 5,046 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आधिकारिक आंकड़ों में यह भी कहा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button