वायरल

बलरामपुर से आईं श्रेया उपाध्याय संभालेंगी हरदोई पंचायत विभाग की कमान

जन एक्सप्रेस/हरदोई: बलरामपुर से तबादला होकर सुश्री श्रेया उपाध्याय अब हरदोई की नई जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) बन गई हैं। शासन के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद पंचायत विभाग में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि अब गांवों के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और पंचायत योजनाओं में नई रफ्तार देखने को मिल सकती है। शासन के आदेश के मुताबिक श्रेया उपाध्याय को तत्काल हरदोई पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत विभाग से जुड़े लंबे समय से अटके काम, ग्राम पंचायतों की व्यवस्थाएं और ग्रामीण विकास योजनाओं की निगरानी अब उनके हाथों में होगी। ऐसे में जिले की हजारों ग्राम पंचायतों की नजर अब नई डीपीआरओ की कार्यशैली पर टिक गई है।हरदोई में अक्सर पंचायत विभाग सुर्खियों में बना रहता है—कभी विकास कार्यों को लेकर तो कभी शिकायतों को लेकर। ऐसे में नई डीपीआरओ की एंट्री को प्रशासनिक सख्ती और नई कार्यसंस्कृति से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा यह भी है कि आने वाले दिनों में विभागीय कार्यों की मॉनिटरिंग और जवाबदेही पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नई डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय हरदोई के पंचायत सिस्टम में कितना बदलाव ला पाती हैं और गांवों तक विकास की रफ्तार कितनी तेजी से पहुंचती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button