देशराजनीति

बाल गोविंद तिवारी फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी, वरली विधानसभा के संयोजक बनाए गए

जन एक्सप्रेस/संवाददाता

मुंबई। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बालगोविंद तिवारी को वरली विधान सभा का फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी का संयोजक नियुक्त किया गया है। इस बारे में प्रदेश भाजपा ने एक नियुक्ति पत्र जारी किया है। इसके जरिए भाजपा को क्षेत्र के प्रबुद्ध और गणमान्य जनों से जोड़ने की जिम्मेदारी श्री तिवारी को सौंपी गई है। इसके लिए 10 लोगों की टीम बनाकर वार्ड स्तर पर डॉक्टरों, वकीलों, उद्योजकों, पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों, शिक्षाविदों, व कर्तृत्व वान महिलाओं से संपर्क बढ़ाकर पार्टी का विस्तार करना है।

श्री तिवारी छात्र जीवन से ही पार्टी से जुड़े हैं। तरुण काल से स्वयं सेवक हैं। वरली से लेकर धारावी तक इनकी सक्रियता है। संप्रति वह वरली विधान सभा के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button