उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर कानामऊ गांव में तीन दिनों पूर्व बाइक के धक्के से घायल अधेड़ की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपित बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है।
उक्त गांव निवासी लालचंद पासवान ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका 50 वर्षीय भाई अच्छेलाल पासवान गत 2 अक्टूबर की शाम गांव में ही आयोजित भंडारा में भोजन कर पैदल ही घर आ रहा था। मार्ग पर सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार शेरापट्टी गांव निवासी सचिन कुमार यादव ने उसे टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोटें आने से अच्छेलाल गिरकर बेहोश हो गया। उसे उपचार हेतु शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






