उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: डीएम ने की एनएचएआई परियोजनाओं की समीक्षा, मुआवज़ा भुगतान के निर्देश

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चंद्र” की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बाईपास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

डीएम ने हौज से लाइन बाजार, नईगंज होते हुए कुल्हनामऊ बाईपास तक प्रस्तावित चौड़ीकरण कार्य की स्थिति पर उपस्थित तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित लेखपालों से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन भू-अधिग्रहण मामलों में मुआवज़ा भुगतान अब तक अवशेष है, उसका भुगतान शीघ्र सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही जो प्रकरण लिटिगेशन के दायरे में हैं, उनका स्पष्ट उल्लेख अभिलेखों में किया जाए।

जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। इसके साथ ही अंश निर्धारण एवं *फॉर्मर रजिस्ट्री* से संबंधित कार्यों को भी समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) परमानंद झा, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button